''शाहरूख खान के साथ धूम 4 नहीं कर रही हूं.. मुझे ऑफर ही नहीं आया....''
वाणी कपूर ने शाहरूख खान के साथ फिल्म करने की अफवाह को झूठा बताया है उन्होंने कहा, काश ऐसा हो पाता।
यह कहना है बेफिक्रे गर्ल वाणी कपूर का। वाणी ने सारी अफवाहों को सिरे से नकारते हुए कहा कि मुझे शाहरूख खान के अपोजिट कोई फिल्म ऑफर नहीं की गई है। यह एक ऐसी अफवाह है जो मैं चाहती हूं कि काश सच हो जाए.. लेकिन फिलहाल मैं ऐसी किसी फिल्म में नहीं हूं।
''सलमान खान से पहले मैं फिल्म की बात करूं.. यह सही नहीं है..''
बता दें, काफी दिनों से अफवाह थी कि आदित्य चोपड़ा धूम 4 में शाहरूख खान के अपोजिट वाणी कपूर को कास्ट करने वाले हैँ। हालांकि अभी तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। कभी इससे सलमान का नाम जोड़ा जाता है, तो कभी शाहरूख का..

फिलहाल यह फाइनल है कि धूम 4 का निर्देशन आदित्य चोपड़ा करेंगे। जबकि कास्ट को लेकर अभी तक कंफ्यूजन बना हुआ है। यहां जानें किन किन एक्टर्स का नाम धूम 4 से जुड़ चुका है-


Click it and Unblock the Notifications