..................... Vaani Kapoor on 'Chandigarh Kare Aashiqui' actor Ayushmann Khurrana! 'चंडीगढ़ करे आशिकी' एक्टर आयुष्मान खुराना को लेकर वाणी कपूर ने बोली इतनी बड़ी बात! - Hindi Filmibeat

'चंडीगढ़ करे आशिकी' एक्टर आयुष्मान खुराना को लेकर वाणी कपूर ने बोली इतनी बड़ी बात!

By Filmibeat Desk

एक्ट्रेस वाणी कपूर 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में जबर्दस्त एक्टिंग करने के लिए आज पूरे देश में बेहद लोकप्रिय हो चुकी हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने स्क्रीन पर एक ट्रांस-वुमन का रोल निभाया है। इस रोल को ईमानदार, गंभीर और हुनरमंद तरीके से पर्दे पर उतारने के लिए एक्ट्रेस को सर-आंखों पर बिठाया जा रहा है, क्योंकि स्क्रीन पर एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति का किरदार निभाने के उनके फैसले की लोग बड़ी तारीफ कर रहे हैं और इसे उनका बहादुरी भरा फैसला बता रहे हैं।

वाणी इस फिल्म में अपने को-स्टार आयुष्मान खुराना का शुक्रिया अदा कर रही हैं, जो हमेशा महत्वपूर्ण स्क्रिप्ट का साथ देने के लिए जबरदस्त समीक्षाएं पाते हैं और बड़ी मुंहजबानी तारीफ हासिल करते हैं। वाणी 'चंडीगढ़ करे आशिकी' जैसी स्क्रिप्ट में भरोसा जताने के लिए भी आयुष्मान की आभारी हैं, जिस पर भारत में गंभीर चर्चा छेड़ने की जरूरत है।

vaani kapoor, ayushmann khurrana, वाणी कपूर, आयुष्मान खुराना

वाणी कहती हैं, "आयुष्मान कामयाबी के लिए जब पारंपरिक विषयों को आसानी से चुन सकते हैं, तब उनके जैसे ए-लिस्ट एक्टर के लिए खुद को लगातार आजमाते रहना बड़ी हिम्मत और साहस का काम है! मैं आयुष्मान के बारे में जितना जानती हूं; वह अनजानी राहों पर चलना पसंद करते हैं और यही वजह है कि आज वह इंडियन सिनेमा के लैंडस्केप में इतने महत्वपूर्ण बन चुके हैं।

वह जॉनर को मोड़ देने वाले, क्षमताओं और सीमाओं से आगे बढ़ कर काम करने वाले एक ऐसे स्टार हैं, जो समाज की भलाई में अपना योगदान देने के लिए बेताब रहता है। यही चीज उन्हें इतना प्यारा और अद्भुत रूप से युनीक बनाती है।" आयुष्मान को आज भारत में कंटेंट सिनेमा का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता है। टैबू वाले विषयों का समर्थन करने के साहसी इरादे के लिए प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन द्वारा उन्हें 'दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों' में गिना गया है। भारत में किसी भी सुपरस्टार ने खुलेआम समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका स्क्रीन पर कभी नहीं निभाई!

जबकि आयुष्मान ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में एक गे व्यक्ति की भूमिका, 'बाला' में एक गंजे नायक की भूमिका, 'शुभ मंगल सावधान' में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन वाले हीरो की भूमिका, 'विकी डोनर' में एक स्पर्म डोनर की जबर्दस्त भूमिकाएं निभाई हैं। 'दम लगा के हईशा' में उन्होंने दिखा दिया था कि हर प्रकार के बॉडी टाइप को किस प्रकार सेलिब्रेट किया जाना चाहिए।

अब 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में उन्होंने भारत के ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करने के बारे में बनाई गई फिल्म का साथ दिया है। वाणी बताती हैं, 'चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्म में आयुष्मान का होना जरूरी था, ताकि इसे फैमिली ऑडियंस स्वीकार कर सके। इंडियन सिनेमा के लिए आयुष्मान आज इस कदर महत्वपूर्ण बन चुके हैं।

वह उन प्रोजेक्ट के साथ खड़े मिलेंगे, जो डिसरप्टिव होते हैं और लोगों के विचार-विमर्श के लिए अहम हैं। आज उन्होंने अपना खुद का एक जॉनर पैदा कर लिया है। इंडियन सिनेमा के इतिहास में ऐसे बहुत कम स्टार मिलेंगे, जो ऐसा कारनामा दिखाने में कामयाब रहे हैं। मैं वाकई बड़ी खुश हूं कि मुझे उनके साथ सहभागिता करने और उनके साथ जुड़ने का मौका मिला।

मुझे उम्मीद है कि आयुष्मान इस राह पर बने रहेंगे और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में यथास्थिति को आगे भी चुनौती देंगे।" आयुष्मान अगली बार अनुभव सिन्हा की 'अनेक', अनुभूति कश्यप की 'डॉक्टर जी' और डेब्युटांट अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित फिल्ममेकर आनंद एल. राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X