बेल बॉटम की रिलीज से उत्साहित वाणी कपूर- कहा, 'दर्शकों को थियेटर वापस लाएगी अक्षय कुमार की फिल्म'
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' 27 जुलाई को वर्ल्डवाइड थियेटर्स में रिलीज होने वाली है। चूंकि अब कई राज्यों में लॉकडाउन खुल चुका है, पिछले दिनों फिल्म के रिलीज की घोषणा कर दी गई है। फिल्म की रिलीज को लेकर ना सिर्फ फैंस बल्कि स्टारकास्ट भी काफी उत्साहित हैं। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी 'बेल बॉटम' एक संस्पेंस थ्रिलर है।
हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस वाणी कपूर ने खुशी जताते हुए कहा कि, उम्मीद करती हूं कि ये फिल्म दर्शकों को थियेटर में वापस लाने में सफल रहेगी। कोरोना की वजह से अपनी फिल्मों को रिलीज होते हुए देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

वाणी कपूर ने कहा, "हमारी इंडस्ट्री एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रही है और मैं वाकई बहुत खुश हूं। फिल्म इंडस्ट्री ने कोरोना की वजह से बहुत नुकसान झेला है। 'बेल बॉटम' बड़े पर्दे की फिल्म है और मैं इस फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी और दीपशिखा (पूजा एंटरटेनमेंट) की शुक्रगुजार हूं।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "अक्षय कुमार सर की भी आभारी हूं कि उन्होंने इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म लोगों को फिर से सिनेमाघरों में वापस लाने में एक अहम भूमिका निभाएगी।"


Click it and Unblock the Notifications