बेल बॉटम की शूटिंग महामारी के दौरान हुई, इसका क्रेडिट मेकर्स और अक्षय कुमार को जाता है- वाणी कपूर
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि बेल बॉटम कल यानि 19 अगस्त को देश भर के थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इस फिल्म ने काफी मुश्किलों का सामना किया था और महामारी के समय शूटिंग हुई थी। इसी को लेकर वाणी कपूर ने अपनी बातें रखीं हैँ। उन्होने महामारी के दौरान शूटिंग को लेक कहा है कि.. "परिवार अधिक डरे हुए और संदेहपूर्ण होते हैं,
आपको कुछ भी करो लेकिन घबराहट तो होती ही है। क्या सबकुछ सही रहेगा। हम नए देश में शूटिंग के लिए जा रहे हैं, भगवान न करे अगर कोई बीमार पड़ता है तो आप कैसे वापस आएंगे, कौन से प्रोटोकॉल हैं जिनकी जाँच करने की आवश्यकता है।

लेकिन सौभाग्य से सब कुछ इतना अच्छा रहा, प्रोटोकॉल, सुरक्षा उपाय जो किए जा रहे थे, हम हर हफ्ते परीक्षण कर रहे थे, हम सभी को 14 दिनों के लिए छोड़ दिया गया था।"
इसके अलावा उन्होने कहा कि.. "यह सब सुनियोजित था, इसके लिए मैं निर्माताओं और अक्षय कुमार को क्रेडिट देती हूं। सभी बीमार हुए बिना आगे बढ़े और अब सब कुछ सही है।"
Recommended Video
वाणी कपूर का ये बयान काफी चर्चा में है। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर इस फिल्म में रोमांस करती हुईं नजर आने वाली हैँ। इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी और लारा दत्ता लीड रोल में हैं। लारा दत्ता इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैँ। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है और उस वक्त वहीं प्रधानंत्री थीं।


Click it and Unblock the Notifications