..................... वाणी कपूर को हुआ कोरोना? आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म के लिए हैं व्यस्त Vaani kapoor Covid 19 positive news goes viral? - Hindi Filmibeat

वाणी कपूर को हुआ कोरोना? आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म के लिए हैं व्यस्त

देश में कोरोना वायरस का कहर किस तरह से फैला हुआ है ये किसी से छिपा नहीं है। इस समय इससे थोड़ी राहत जरूर है लेकिन ये पूरी तरह से खत्म नहीं है। लेकिन इस समय एक बड़ी खबर बॉलीवुड से सामने आ रही है कि अभिनेत्री वाणी कपूर कोविड 19 से ग्रसित हो गई हैं। लेकिन ये किसी तरह से आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है और ना ही अभिनेत्री ने इस बात को लेकर किसी तरह का पोस्ट किया है। माना जा रहा है कि ये एक अफवाह है।

अभिनेत्री इस समय यशराज फ‍िल्‍म्‍स की खोज की शूटिंग शुरु कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना नजर आने वाले हैं। पता चला है कि इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है और पहले शेड्यूल चंडीगढ़ में शूट होना है।

vaani kapoor, वाणी कपूर

अभ‍िषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर से आयुष्मान खुराना एक तगड़ा धमाका करने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक शानदार प्रेम कहानी होगी।

इसमें पहली बार अभिनेता आयुष्मान खुराना एक एथिलीट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वाणी कपूर की बात की जाए तो वो काफी ज्यादा उत्साहित हैं और पहली बार वो अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करने वाली हैं।

इसके पहले वो फिल्म वॉर का हिस्सा बनीं थीं और उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X