आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग पूरी, को-स्टार वाणी कपूर ने कही ये बात
खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के साथ ही वाणी कपूर ने निर्देशक अभिषेक कपूर को खास धन्यवाद भी दिया।
अभिषेक कपूर (काई पो चे!, रॉक ऑन!!, केदारनाथ) द्वारा निर्देशित, इस प्रगतिशीलकहानी में वाणी भारत में कंटेंट सिनेमा के पोस्टर ब्वॉय, आयुष्मान खुराना के विपरीत काम कर रही हैं।

वाणी आयुष्मान के होम टाउन चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं वो यह प्रोजेक्ट करने के बाद एक परफॉर्मर के रूप में खुद को ज्यादा बेहतर महसूस कर रही हैं।
वाणी ने कहा, ''चंडीगढ़ करे आशिकी मेरे लिए केवल एक शब्द यानि खुशी है। मैं अभिषेक कपूर को धन्यवाद देती हूँ, कि उन्होंने मानवी के रूप में मुझमें भरोसा किया। एक कलाकार के रूप में हमने अनेक भूमिकाएं व तैयारी की हैं, लेकिन यह मैंने पूरे दिल से किया और काफी कड़ी मेहनत की।''
बता दें पहला मौका है जब आयुष्मान संग वाणी काम कर रही हैं। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के चहेते स्टार्स में से एक हैं। वहीं वाणी कपूर इस फिल्म के अलावा बेल बॉटम फिल्म में भी नजर आने वाली है।
वाणी कपूर बेल बॉटम में अक्षय कुमार के अपोसिट दिखेंगी। वह इस फिल्म से पहले बेलबॉट्म फिल्म की शूटिंग को पूरा कर चुकी हैं। दर्शकों को वाणी की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











