..................... V Srinivasan Husband Of Legend P T Usha Dies at 67 PM Modi calls to console PT Usha - Hindi Filmibeat

PT Usha के पति का महज 67 की उम्र में निधन, सुबह सुबह हुए बेहोश और फिर अचानक से...

P.T. Usha Husband Death: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 30 जनवरी की सुबह श्रीनिवासन अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 67 वर्ष के थे।

P T Usha Husband Death

श्रीनिवासन के निधन की खबर से खेल और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर गहरा दुख व्यक्त किया और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

पीटी उषा के जीवन के मजबूत पिलर थे श्रीनिवासन

वी. श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी थे और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें पीटी उषा के खेल करियर और राजनीतिक सफर के दौरान एक मजबूत सहारा माना जाता था। उषा की कई उपलब्धियों के पीछे उनकी प्रेरणा और समर्थन को अहम बताया जाता है। पीटी उषा और श्रीनिवासन का विवाह 1991 में हुआ था और उनका एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है।

किरण रिजिजू सहित कई नेताओं ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी श्रीनिवासन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पीटी उषा के पति के निधन की खबर से उन्हें अत्यंत दुख हुआ है और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

वी. श्रीनिवासन के निधन को पीटी उषा के निजी जीवन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। देशभर से लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

Read more about: bollywood pt usha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X