उजमा अहमद बायोपिक- सैफ अली खान के बाद लीड रोल में श्रद्धा कपूर की एंट्री? शानदार खबर!
काफी समय से कई तरह की बायोपिक्स बॉलीवुड में बन रहीं हैं और शायद ही कोई फिल्म फ्लॉप हुई होगी। बायोपिक्स के इस दौर में फिर से एक बार नई फिल्म के बारे में चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं उजमा अहमद बायोपिक। इसको लेकर कुछ समय पहले सुपरस्टार सैफ अली खान का नाम सामने आया था जो कि एक अहम सच्चे किरदार के लिए अप्रोच किए गए थे। तब से लोगों के मन में ये बात चल रही थी कि फिल्म में उजमा अहमक का किरदार कौन निभाएगा।
अब इस बात को लेकर शानदार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया है। खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर से इस फिल्म के लिए लीड रोल के लिए बात की जा रही है।

इसके पहले भी श्रद्धा कपूर ने हसीना पारिकर जैसा शानदार रोल निभाया था। हालांकि इस बात को लेकर किसी भी तरह का आधिकारि बयान सामने नहीं आया है।
उजमा अहमद की बात करें तो वो एक भारतीय महिला थीं जिसको जबरन पाकिस्तान में कैद करके रखा गया था और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करके उन्होने अपने आपको उस नर्क से बचाया था। इस समय श्रद्धा कपूर फिल्म साहो को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications