Uunchai Trailer- अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म ऊंचाई की दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन काफी समय से अपनी फिल्म ऊंचाई को लेकर चर्चा में चल रहे थे। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हुआ और इसने सामने आकर धमाका कर दिया है। इस ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत में ही हमे परिणीति चोपड़ा की आवाज देती है, वो कह रही हैं, 'चलते रहो तुम थकोगे नहीं।' यह दृश्य अमिताभ बच्चन के साथ उनके दोस्तों बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी डेन्जोंगपा के साथ बदल जाता है।
अगले सीन में सब खुश होते हैं और फिर डैनी कहते हैं कि वह एवरेस्ट पर चढ़ना चाहते हैं क्योंकि यह उनका बचपन का सपना था। हालांकि, उनका निधन हो जाता है और अब तीनों अपने सपने को पूरा करने का फैसला करते हैं। क्या वे एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल होंगे या असफल होंगे?
फिल्म एक दोस्ती और एक ऐसे दोस्त के पूरे होने वाले सपने की कहानी है जो अब नहीं रहा। इससे ऐसा लग रहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है और लोगों को कुछ अलग देखने को मिलने वाला है।
इस फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैँ। अमिताभ बच्चन के अलावा इसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, और सारिका के साथ परिणीति चोपड़ा, नफीसा अली सोढ़ी, और डैनी डेन्जोंगपा भी नजर आएंगे।
फिल्म का ट्रेलर काफी पसंज किया जा रहा है और लोगों ने इसको लगातार साझा भी करना शुरु कर दिया है। आप देखिए ये शानदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











