Uunchai Poster: अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा समेत 6 शानदार सितारे, सूरज बड़जात्या के फिल्म की झलक

uunchai-trailer-1-day-to-go-see-the-new-poster-of-the-film-amitabh-bachchan-parineeti-chopra

बस एक दिन का इंतेजार और दुनिया के सामने आ जाएगा, सूरज बड़जात्या की बहुचर्चित फ़िल्म 'ऊंचाई' [Uunchai] का ट्रेलर। राजश्री प्रोडक्शन द्वारा एक के बाद एक 6 पोस्टर्स रिलीज करने के बाद सितारों की निजी किरदारों की झलक तो मिल ही गयी.. लेकिन अब एक ऐसा पोस्टर सामने लाया गया है, जहां एक ही फ्रेम में दिखेंगे 6 अद्भुत कलाकार और पोस्टर में इनके बीच का तालमेल बता रहा है कि वाकई जिंदगी में अगर मोटिवेशन तगड़ा हो तो जीना कितना हसीन हो जाता है।

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित ऊंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और सारिका मुख्य भूमिकाओं में हैं। और पोस्ट में इन सभी की झलक देख सकते हैं, जहां सभी पहाड़ों से घिरे एक खेल के मैदान में एक साथ एक छोटा सा डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में लिखा है- Trailer out tomorrow.. यानि कि मंगलवार ,17 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा जिसपर सबकी निगाहें हैं।

ऊंचाई की कहानी 'दोस्ती' पर आधारित है, जो भावनाओं, रिश्तों और उम्र का जश्न मनाने का वादा करती है। खास बात है कि पूरी स्टार कास्ट के करैक्टर पोस्टर को उनके खास मित्रों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। अमिताभ बच्चन के लिए धर्मेंद्र ने ट्रेंड शुरू किया, अनुपम खेर के लिए अनिल कपूर, बोमन ईरानी के लिए राजकुमार हिरानी, सारिका के लिए किरण खेर, नीना गुप्ता के लिए गजराज राव और परिणीति चोपड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने अपनी दोस्ती निभाकर पोस्टर को शेयर किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X