बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' का तहलका, OTT रिलीज को लेकर सूरज बड़जात्या ने लिया बड़ा फैसला!

uunchai-holds-strong-on-box-office-sooraj-barjatya-film-to-come-on-ott-after-4-5-months

Uunchai OTT Release: सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'उंचाई' सफलता के नए आयाम तय कर रही है। बीते एक हफ्ते से फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही है। लिहाजा, मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।

थिएटर्स में इतना जबरदस्त रिस्पॉस मिलने के बाद भी निर्माता इस फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए तैयार नही हैं।निर्देशक सूरज बड़जात्या कहते हैं, "ऊंचाई हमेशा दर्शकों को थिएटर में वापस लाने के लिए ही थी। फिल्म की स्केलिंग और भव्यता ऐसी है कि इसे बड़े पर्दे पर अनुभव करने का मजा ही कुछ और है।"

वहीं, निर्माता महावीर जैन कहते हैं, "हम चार से पांच महीने बाद ओटीटी रिलीज के बारे में सोच रहे हैं। इस समय उंचाई अपना खुद का एवरेस्ट फतेह कर रहा है। जिसकी हमे बेहद खुशी हैं।"

जी हां, आजकल जहां फिल्में थियेटर्स में रिलीज होने के 4 हफ्ते बाद भी ओटीटी पर रिलीज हो जाती है, ऊंचाई के मेकर्स इसे 4 महीने बाद लाने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा अभीनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दृश्यम 2 की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ा फर्क दिखा है, लेकिन यह मजबूती से बनी हुई है। सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखा जा सकता है। वीकेंड पर कई जगहों पर फिल्म हाउसफुल रही।

ऊंचाई के लिमिटेड स्क्रीन को देखते हुए फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े को अच्छा माना जा सकता है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ का काफी फायदा मिल रहा है। खास बात ये है कि इसे हर वर्ग के लोग देख रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि लंबे समय के बाद सूरज बड़जात्या की इस फिल्म के साथ फैमिली ऑडियंस सिनेमाघरों की ओर रूख कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X