..................... Uunchai - Big surprise on Amitabh Bachchan's 80th birthday, His characters look out now अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज़ - Hindi Filmibeat

Uunchai- अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज़, फिल्म से सामने आए उनके कई लुक्स!

By Filmibeat Desk
uunchai

अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के जश्न की शुरुआत हीमैन के तौर पर मशहूर और जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र के शुभकामनाओ से हुई हैं। उल्लेखनीय है अमिताभ और धर्मेंद्र पिछले पांच दशकों से महज़ अच्छे दोस्त ही नहीं हैं, बल्कि दोनों की अटूट दोस्ती की मिसालें आज भी दी जाती हैं। बड़े पर्दे पर 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' जैसे लोकप्रिय गाने के ज़रिए दोस्ती की नई मिसाल पेश करनेवाले अमिताभ और धर्मेंद्र आज भी उस जोश से एक दूसरे से मिलते है।

धर्मेंद्र ने सुपरहिट फ़िल्म 'शोले' में अपने सह-कलाकर रहे अमिताभ की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ऊंचाई' के लिए उन्हें बधाइयां दी हैं। उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म का निर्माण राजश्री फ़िल्म्स ने महावीर जैन फ़िल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के साथ मिलकर किया है. उल्लेखनीय है कि 'ऊंचाई' अमिताभ द्वारा अपनी उम्र के 80 साल पूरे कर लेने के बाद रिलीज़ की जा रही पहली फ़िल्म है जिसे लेकर दर्शकों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है।

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 11.11.22 को‌ रिलीज़‌ की जाएगी। 'ऊंचाई' एक बेहद महत्वाकांक्षी फ़िल्म है जिसमें भारतीय सिनेमा के क‌ई दिग्गज कलाकारों ने एक साथ काम किया है। उल्लेखनीय है कि अमिताभ ने अपने बेहद लोकप्रिय ऑनलाइन ब्लॉग में 'ऊंचाई' के बारे में हाल-फ़िलहाल में बहुत कुछ लिखा है।

फ्रेंडशिप‌ डे के मौके पर रिलीज़ किये गये फ़िल्म के पहले पोस्टर में दोस्ती के जज़्बे को बड़े ही सुंदर तरीके से पेश किया था। इस पोस्टर‌ की टैगलाइन है - दोस्ती उनकी जिंदगी की एकमात्र प्रेरणा थी! दोस्ती पर आधारित इस फ़िल्म की थीम के मद्देनज़र ही वीरू (धर्मद्र) ने जय (अमिताभ) की फ़िल्म‌ 'ऊंचाई' लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

ऊंचाई फ़िल्म के इस पोस्टर में सदी के सबसे बड़े महानायक की शख़्सियत के दो विपरीत पहलुओं की‌ झलक देखी जा सकती है. पोस्टर में एक तरफ़ अमिताभ बच्चन को‌ एक बेहद ग्लैमरस लुक में देखा जा सकता है तो वहीं दूसरी ओर बर्फ़ीले मौसम में, आंखों में उम्मीद की चमक लिये उन्हें पहाड़ों के बीच महत्वाकांक्षी रूप में भी देखा जा सकता है।

ग़ौरतलब है कि फ़िल्म 'ऊंचाई' राजश्री प्रोडक्शन द्वारा इंडस्ट्री में 75 साल पूरे किये जाने के ख़ास अवसर पर रिलीज़ की जा रही है। दिग्गज कलाकारों से सजी इस फ़िल्म को साल की सबसे बड़ी फ़िल्म के तौर पर देखा जा रहा है। 'ऊंचाई' भारतीय सिनेमा के सबसे उम्दा कलाकारों से सजी एक अहम फ़िल्म है जिसमें दोस्ती के जज़्बा को एक अलग अंदाज़ में दर्शाया गया है।

फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बमन ईरामी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फ़िल्म में डैनी डेंग्जोप्पा और नफ़ीसा अली जैसे दिग्गज कलाकर भी अहम रोल्स में दिखाई देंगे। बेहद भव्य और आकर्षक ढंग से फ़िल्माई गयी 'ऊंचाई' में दोस्तों के एक अविस्मरणीय सफ़र को बड़े ही संजीदा अंदाज़ में पेश‌ किया गया है। यह फ़िल्म 11.11.22 यानी अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के ठीक एक महीने बाद देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X