यूपी: कैटरीना कैफ ने सलीम चिश्ती की दरगाह पर मांगी मन्नत

Uttar Pradesh: Katrina Visits Agra Shrine Of Sheikh Salim Chisti
लखनऊ। फिल्म अभिनेत्री कैटरीना की फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुलहन' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की प्रमोशन कर पाने में असफल कटरीना को अब ऊपर वाले का ही सहारा है। हालांकि आलोचक फिल्म को कमजोर मान रहे हैं लेकिन कैटरीना कैफ को उम्मीद है कि फिल्म उन्हें बॉलीवुड में और ऊपर ले जाएगी। फिलहाल फिल्म की सफलता के लिए कैटरीना मुम्बई से आगरा आयीं। आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंच कटरीना ने मन्नत मांगी।

नौ सितम्बर को रिलीज होने वाली अपनी इस फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन की सफलता के लिये कैटरीना इन दिनों काफी संघर्ष कर रही हैं। कैटरीना ने जब से सलमान का साथ छोड़ा है उन्हें अकेले ही फिल्मों की प्रमोशन करनी पड़ रही है। गौरतलब है कि कैटरनी की आगामी फिल्म ऐसे समय में रिलीज हो रही है जब उनके पूर्व ब्वाय फ्रेंड सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड सफलता के झण्डे गाड़ रही है।

उधर कई अन्य बड़े बजट की फिल्में भी लाइन में हैं ऐसे में कटरीना की फिल्म अपने जलवे दिखा पाएगी यह कहना आसान नहीं है। हालांकि फिल्म में इमरान उनके साथ हैं लेकिन इमरान बॉलीवुड में कोई मजबूत जगह नहीं रखते हैं। इन सारी बातों के मद्देनजर कैटरीना ने आगरा के फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ायी।

काले सूट में दरगाह पहुंची कैटरीना ने दरगाह पर सजदा किया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व वह अपनी एक फिल्म के की शूङ्क्षटग के सिलसिले में फतेहपुर सीकरी आ चुकी हैं। हाल के महीनों में उनका यह तीसरा आगरा दौरा है। फिल्म में दरगाह को भी दिखाया गया है। 'मेरे ब्रदर की दुलहन' की शूटिंग यहां तेरह मोरी बांध में हुई थी जहां से दरगाह का पीछे का हिस्सा दिखाया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X