UP सरकार की I&B मंत्रालय से गुहार - "पद्मावती रिलीज को रोकें..लोगों में है गुस्सा"
Recommended Video

पद्मावती की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। राजस्थान और गुजरात के बाद पद्मावती कंट्रोवर्सी अब उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे चुकी है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर फिल्म को रिलीज होने से रोक दिया जाए।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने चिट्ठी लिखकर कहा है कि पद्मावती फिल्म की कथावस्तु एवं ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किये जाने को लेकर व्याप्त जनाक्रोश एवं इसके सार्वजनिक चित्रण से शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के वोटो की गिनती है और 2 दिसंबर को बारावफात का पर्व भी होना सम्भावित है और इस बीच पद्मावती रिलीज हुई तो अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए फिल्म को इस समय ना रिलीज करना बेहतर होगा।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट फिल्म रिलीज को रोकने से पहले ही मना कर चुका है और फैसला सीबीएफसी पर छोड़ा है।अब देखना ये है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इसपर क्या फैसला लेती है। इधर करणी सेना ने भी 1 दिसंबर को पद्मावती रिलीज के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया है।


Click it and Unblock the Notifications