बारातियों को रोटी पसोरने में हुई देरी तो दूल्हे ने तोड़ दी शादी, फिर दुल्हन के सामने रचाया दूसरी लड़की से व्या

Uttar Pradesh Chandauli groom Break wedding due to delay serve roti to guest: यूं तो कई तरह के किस्से सोशल मीडिया पर सुनने को मिलते हैं। कभी शादी में दुल्हन ताबड़तोड़ डांस करती है तो कभी दूल्हा दुल्हन का जोरदार स्वागत कर सोशल मीडिया पर छा जाता है।
लेकिन हाल ही में एक शादी का किस्सा ऐसा सुनने को मिल रहा है जिसे सुन लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, हाल ही में उत्तर प्रदेश के चंदौली से मामला सुनने को मिल रहा है जहां दूल्हा एक छोटी से बात पर शादी तोड़ देता है। इतना ही नहीं दूल्हा उसी रात कुछ ऐसा करता है जिसे सुन लोगों के होश उड़ जाते हैं।
दरअसल बारातियों को रोटी देर से सर्व हुई जिस वजह से दूल्हा नाराज हो गया। उनसे शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। मामला यहीं नहीं रुका लड़के ने उसी रात किसी और लड़की से शादी कर ली। जब इस बात की खबर दुल्हन को लगी तो दुल्हन के तो होश ही उड़ गए।
यह सब देखते हुए ने बुधवार को एसपी आदित्य लांग्हे को प्रार्थना पत्र दे शिकायत दर्ज करवाई। इतना ही नहीं दुल्हन ने रोते हुए न्याय की गुहार भी लगाई। लड़की ने कहा कि 22 दिसंबर को उसकी शादी थी। दुल्हन ने कहा कि घरवालों ने सारी तैयारियां कर ली थीं। जैसा तय हुआ था वैसी ही शादी की गई अच्छे से बारातियों का स्वागत भी किया गया था, लेकिन रोटी देरी से सर्व होने की वजह से हंगामा खड़ा हो गया।
लड़की ने आगे कहा कि लाख कोशिशों के बाद भी लड़के वालों ने एक ना सुनी और सभी शादी से चले गए। इतना ही नहीं दुल्हन ने कहा कि कुछ ही देर पर उसके दूल्हे ने किसी और लड़की से व्याह रचा लिया। लड़की की बात को सुनते हुए पुलिस ने दोनों दोनों के ही घर वालों को बुलाया। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने दोनों ही पक्षों की बात सुनी और दोनों का समझौता करवाया।
Image Credit- Indian AI Things


Click it and Unblock the Notifications











