..................... Uttar Kumar arrest in rape chares from amroha farm house Haryanvi actor uttar kumar actress rape case - Hindi Filmibeat

एक्‍ट्रेस संग रेप के आरोप में उत्तर कुमार गिरफ्तार, फार्म हाउस में इस हालत में मिले एक्टर

Uttar Kumar Arrest Rape Charges

Uttar Kumar Arrest Rape Charges: हरियाणावी एक्‍टर उत्‍तर कुमार से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस ने अमरोहा के फार्म हाउस से अभिनेता उत्तर कुमार को अरेस्‍ट किया। उत्तर कुमार पर एक्ट्रेस संग रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला दिल्ली के शालीमार गार्डन थाने में दर्ज कराया गया है जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, एक्‍ट्रेस से रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार की गिरफ्तारी हुई है। गाजियाबाद पुलिस ने अमरोहा के फार्म हाउस से उसे पकड़ा। पीड़िता ने साल 2020 में हरियाणवी एल्बम में काम किया था। उसके बाद से लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप उसने लगाया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास भी किया था। उत्तर कुमार पर कार्रवाई को लेकर उसने प्रदर्शन किया था। हालांकि इस मामले में कोई उच्च अधिकारियों का बयान सामने नहीं आया है।

पीड़‍ित एक्‍ट्रेस का कहना है कि उत्तर कुमार के साथ अगस्त 2020 में म्‍यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। इस गाने से दोनों को ही पॉपुलैरिटी मिली। एक्‍ट्रेस ने दावा किया है कि आरोपी ने उन्हें फिल्मों में बड़े रोल दिलाने और शादी का झांसा देकर भरोसा जीता, लेकिन उसके बाद लगातार शारीरिक यौन शोषण किया। शिकायत के मुताबिक, साल 2023 में एक फिल्म की सक्‍सेस पार्टी के बाद उत्तर कुमार ने पीड़‍ित संग रेप किया और फिर लगातार ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता को जातिसूचक शब्द कहे गए और धमकी भी दी गई।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X