एक बर्गर खाया और ऊपर चला गया संगीतकार उत्तम सिंह का बेटा

Uttam Singh’s 40-year-old son, Amarjeet Singh, died due to asphyxiation on Friday night.
एक दुखद खबर...सिने जगत से है..संगीतकार उत्तम सिंह के बेटे अमरजीत सिंह की अकस्मात मौत हो गयी। खबर है कि शुक्रवार की रात को उत्तम सिंह के चालीस साल के बेटे अमरजीत सिंह ने एक बर्गर खाया और एक गिलास लस्सी पी और उसके बाद ही वो स्वर्ग सिधार गये।

उत्तम सिंह ने कहा कि उनका बेटा पिछले चार महीने से डायटिंग कर रहा था लेकिन अचानक से उसने बर्गर खाया और एक गिलास लस्सी पी। लेकिन उसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद वो बाथरूम चला गया लेकिन वो बाहर ही नहीं आया। काफी आवाज देने के बाद भी जब वो बाहर नहीं आया तो हमने दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि अमरजीत सिंह बाथरूम में गिरा पड़ा हुआ है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है।

हम लोग तुरंत उसे लेकर अस्पताल गये लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि अब बहुत देर हो गयी है और अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गयी। बेटे अमरजीत सिंह की अकस्मात मौत से उत्तम सिंह और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है कि अचनाक से यह सब क्या हो गया है? मालूम हो कि संगीतकार उत्तम सिंह का बेटा अमरजीत सिंह ऑर्केस्ट्रा में काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X