उत्कर्ष शर्मा ने शेयर किया वनवास के गाने 'गीली माचिस' के रिहर्सल्स का वीडियो, दिल जीत रहा है एक्टर का जुनून

Utkarsh Sharma Shared vanvaas Song BTS Video: उत्कर्ष शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वनवास को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए है। कभी इस फिल्म के गाने लाइमलाइट में आ जाते हैं तो कभी इस फिल्म के BTS वीडियो सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल तो उत्कर्ष ने फिल्म के गाने गीली माचिस का एक रिहर्स्लस का वीडियो शेयर किया है जो आते ही सुर्खियों में आ गया है।
उत्कर्ष अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म वनवास के गाने गीली माचिस से बिहाइंड-द-सीन (BTS) की झलक शेयर किया है। इसमें वह रफ और बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं और प्रैक्टिस सेशन में पूरी तरह डूबे हुए दिख रहे हैं। कहना होगा की उनकी इस झलक और अंदाज में इंटेंसिटी और चार्म का शानदार मेल देखने को मिल रहा है।
शेयर की गई BTS क्लिप में, उत्कर्ष की मेहनत और समर्पण साफ नजर आ रही है, क्योंकि वह इस सीन की तैयारी बड़े फोकस और जुनून के साथ कर रहे हैं।वनवास फिल्म पारिवारिक धोखे और व्यक्तिगत संघर्ष के मुद्दों को दर्शाती है। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होने वाली है, जिसका डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, नाना पाटेकर और सिमरत कौर लीड रोल्स निभा रहे हैं। यह फिल्म अनिल शर्मा द्वारा लिखी, प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई है और इसे ज़ी स्टूडियोज द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











