UT 69 Trailer:पोर्नोग्राफी का सच आया सामने! राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी ने रिलीज किया फिल्म का ट्रेलर

UT 69 Trailer

UT 69 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर ही हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। परंतु शिल्पा सबसे ज्यादा खबरों में और विवादों में अपने पति राज कुंद्रा की वजह से रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपने पति राज पर बनी रही फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर रिलीज किया है।

राज कुंद्रा पर बन रही फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज-

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। राज कुंद्रा के जीवन पर आधारित नई फिल्म बन रही हैं। फिल्म को लेकर बहुत समय से कई तरह की बातें सामने आ रही थी।

अब इस फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर भी सामने आ गया है। राज कुंद्रा की बायोपिक का ट्रेलर शिल्पा शेट्टी द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। ट्रेलर को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट, कुकी आप एक बहादुर व्यक्ति हैं... मैं आपकी इसी बात की सबसे अधिक प्रशंसा करता हूं! यहां आपका साहस और सकारात्मकता है!'

वादे के अनुसार फिल्म का ट्रेलर राज कुंद्रा द्वारा पोर्नोग्राफी मामले में झेली गई परेशानियों को दर्शाता है। जो लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह खबर खास होने वाली है। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है।

जल्द रिलीज होगी राज कुंद्रा पर फिल्म-

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बैसे एक बिजनेसमैन हैं परंतु जब से वह पोर्नोंग्राफी मामले में जेल के अंदर गए हैं तब से वह हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं। राज कुंद्रा का मास्क मैन भी कहा जाता है क्योंकि वह हमेशा मास्क में ही दिखाई देते हैं। अब राज कुंद्रा के जीवन पर फिल्म 'यूटी69' बन रही हैं। खबर है कि इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब देते नजर आएंगे और साथ ही अपनी छवि भी साफ करने की कोशिश करेंगे। शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म तीन नवंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X