कातिल हसीना की डार्लिंग बनी 'रिवाल्वर रानी' की आवाज
बहुमुखी प्रतिभा की धनी गायिका ऊषा उत्थुप की आवाज में वो दम है जो अच्छे-अच्छों को दीवाना बना देता है। अपनी अलग तरह की आवाज के लिए पहचानी जाने वाली गायिका ऊषा इन दिनों बहुत ज्यादा उत्साहित है वजह है आने वाली फिल्म 'रिवाल्वर रानी', जिसमें ऊषा उत्थुप ने टाईटल सांग गाया है।
यह पहली बार है कि ऊषा उत्थुप ने कंगना रनाउत के लिए प्लेबैक किया है। इससे पहले वो सात खून माफ.. के लिए प्रियंका चोपड़ा की आवाज बन चुकी थीं। ऊषा उत्थुप ने फिल्म का सबसे हिट सांग डार्लिंग..गाया था जिसके लिए उन्हें बहुत सारे अवार्ड से नवाजा गया है।
'रिवाल्वर रानी' का रोल पहले तब्बू को मिला था
फिल्म के गाने में बात करके हुए फिल्म की यूनिट ने कहा कि हम किसी ऐसी गायिका से यह गीत गवाना चाहते थे, जिसकी आवाज और गायिकी में भारीपन हो और ऊषा जी के अलावा और कौन यह काम बेहतर कर सकता था। असल में, वह पहली बार कंगना के लिए गाना गा रही हैं और कंगना और ऊषा दोनों ही एक दूसरे से जुड़कर बेहद खुश हैं।"
Must see: 'रिवाल्वर रानी' की तस्वीरें..
कंगना ने कहा कि 'रिवाल्वर रानी' का रोल उनके निभाये गये सभी रोल्स में से सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। कंगना ने कहा कि मेरे लिए यह रोल और भी खास है क्योंकि यह पहले तब्बू जैसी सशक्त अभिनेत्री को ऑफर हुआ था। जब उन्होंने हां नहीं की थी तो मुझे मिल गया। इसलिए इस बात से मेरे अंदर कान्फिडेंस आया कि मैं भी अब चैलेंजिंग रोल करने के लायक हो गयी हूं।
कंगना की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'क्वीन' को दर्शकों और समीक्षकों की काफी प्रशंसा मिली है और सातवें आसमान पर सवार कंगना 'रिवाल्वर रानी' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'रिवाल्वर रानी' में अभिनेता वीर दास ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म 25 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है।
एक नजर नीचे की स्लाइडों पर...


Click it and Unblock the Notifications