कास्टिंग काउच: राधिका आप्टे के बाद एक्ट्रेस बोली, वो मुझे छू रहा था, किस किया और कपड़ों में हाथ डाला

बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों मे एक बार फिर से कास्टिंग काउच के बारे में बात होनी शुरु हो गई है और आए दिन अलग अलग स्टार्स अपनी बात बता रहे है। सरोज खान के इस विषय पर बोलने के बाद मामला अब चर्चा में आ चुका है। हाल ही में एक्ट्रेस राधिका आप्टे और मराठी फिल्मों की अभिनेत्री ऊषा जाधव ने भी अपने साथ कास्टिंग काउच होने की बात का खुलासा किया है।

बता दें कि इस बात को दोनो अभिनेत्रियों वे बीबीसी को बताया है। दरअसल बीबीसी एक डॉक्यूमेंट्री बना रहा है जिसमे हिंदी सिनेमा के वो राज उजागर होंगें जो कि लोग नहीं जानते है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम बॉलीवुड डार्क सीक्रेट है।

radhika apte, राधिका आप्टे

बता दें सरोज खान ने सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बेतुका बयान दिया था और उसके तुरंत बाद माफी भी मांग ली थी। हालांकि उसके बाद इस विषय में बात होना शुरु हो गई है।

राधिका आप्टे ने कास्टिंग काउच के बारे में बोलते हुए कहा था कि उनको कई बार इस समस्या से गुजरना पड़ा है। ये बॉलीवुड का वो गंदा सच है जो कोई नही जानता है।

राधिका ने इस बात का विरोध करते हुए कहा कि कुछ ऐसे लोग है जो अपने आपको भगवान समझते है और उनकी बात ना मानने पर वो आपको करियर तबाह करना चाहते है।

हॉलीवुड से शुरु हुए इस अभियान जिसका नाम मी टू है अब बॉलीवुड में आ चुका है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे है। इसके अलावा मराठी एक्ट्रेस ऊषा जाधव ने भी एक खुलासा करते हुए कहा है कि इस इंडस्ट्री के कई पावरफुल लोग आपका फायदा उठाना चाहते है।

अभिनेत्री ने अपने शुरुआती समय का एक किस्सा भी लोगों को शेयर किया है। उनका कहना था कि वो शुरु में जब हीरोइन बनने के लिए अपने गांव से आई थी तो उन्होने बॉलीवुड नें ट्राय किया था। उन्होने जिससे काम मांगा उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया था।

ऊषा बताती है कि वो उनको इधर उधर टच कर रहा था। इसक अलावा वो मुझे किस भी करने लगा और उसने अपना हाथ मेरे कपड़ो के अंदर डाल दिया जब मैने उसका विरोध करते हुए रुकने को कहा था तो उसने कहा कि अगर तुमको इस इंडस्ट्री में काम करना है तो अपना एटीट्यूड साइड में रखकर आना पड़ेगा।

बता दे कि ये कोई पहला मौका नही जब बॉलीवुड में किसी कास्टिंग काउच के बारे में किसी ने खुलकर बात की है। फिलहाल इस समय बन रही इस डॉक्यूमेंट्री के बनने के बाद कई लोग इसके सामने आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X