सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया, करण-आलिया को फैंस ने किया अनफॉलो, कंगना की वाहवाही
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने सोशल मीडिया जगत में कई विषयों को लेकर हरचल मचा दी है। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एक बार फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म, भेदभाव व गुटबाजी को लेकर तमाम सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं करण जौहर, आलिया भट्ट, सलमान खान, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे तमाम सेलेब्स जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए।
अब इस पूरे प्रकरण के बीच ये सामने आ रहा है कि करण जौहर, आलिया भट्ट जैसे सेलेब्स के बीच में ये सिर्फ ट्रोलिंग ही नहीं थी बल्कि फैंस की नाराजगी भी थी। ये कुछ नई रिपोर्ट्स से ऐसे साबित होता है कि करण जौहर और आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भारी गिरावट आई है।

वहीं कंगना कपूर, शेखर कपूर, रणवीर शौरी जैसे सेलेब्स ने खुलकर नेपोटिज्म को लेकर कहा। वहीं सुशांत की मौत पर सवाल भी खड़े किए। ऐसे में इंस्टाग्राम पर कंगना की लोकप्रियता का नया आंकड़ा सामने आया है। कंगना का बोल्ड वीडियो देखने के बाद फैंस ने उन्हें पहले से ज्यादा प्यार दिया है। मतलब ये कि कंगना के फॉलोअर्स में बढ़ोत्तरी देखी गई है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











