राज कुंद्रा अश्लील फिल्म मामला- लपेटे में आईं राधिका आप्टे, न्यूड सीन्स देने के चलते हुई बायकॉट की मांग!
सितारों को लेकर अक्सर देखा जाता है कि वो ट्रोलिंग का शिकार होते हैं और इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल अचानक ट्विटर पर अभिनेत्री राधिका आप्टे को बायकॉट करने को लेकर ट्रेंड चल रहा है। चौकाने वाली बात तो ये है कि ना ही राधिका आप्टे की कोई फिल्म रिलीज हुई है और ना ही किसी प्रोजेक्ट को लेकर वो चर्चा में चल रही है। इसका कारण तो कुछ और ही है..
दरअसल राधिका आप्टे पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लोग उनको जमकर खरी खोटी सुना रहे हैँ। राज कुंद्रा अश्लील फिल्म मामले में उनका नाम भी लेते हुए कहा जा रहा है कि कानून सबके लिए बराबर है।

गौरतलब है कि राधिका आप्टे ने इक्का दुक्का ऐसी फिल्म में काम किया है जिसमें वो न्यूड भी हुई हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म पार्च्ड की। इसके अलावा भी उन्होने एक प्रोजेक्ट में बोल्ड सीन्स दिए हैं।
इसी को लेकर लगातार वो ट्रोल की जा रही हैं और उनको बायकॉट करने की मांग लोग कर रहे हैँ। उनका कहना है कि हमारी संस्कृति के खिलाफ है।

वेब सीरीज में भी कई बार ऐसे सीन्स दिए हैं
राधिका आप्टे ने वेब सीरीज में भी कई बार ऐसे सीन्स दिए हैं जिसको लेकर लोग लगातार पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर राधिका आप्टे की तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। सुबह से ही लोग अभिनेत्री को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

संस्कृति को खराब कर रहे हैं
इस यूजर ने राधिका आप्टे की इस तस्वीर के साथ कहा है कि ये लोग हमारी संस्कृति को खराब कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने हिंदुओ के बदनाम करने की बात भी कही है। उनका कहना है कि ये जानबूझकर ऐसी फिल्में बनाते हैं।

भारतीय सभ्यता को चोट
राधिका आप्टे पर भारतीय सभ्यता को चोट पहुंचाने को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही हैं। राधिका की ये तस्वीर काफी चर्चा में है और सुबह से ही सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। उनके फैंस कई तरह से उनके लिए जवाब दे रहे हैं।

यूजर का कहना है
एक यूजर का कहना है कि बॉलीवुड हमेशा उस तरह के फिल्में बनाता है जिससे हिंदुओ की बदनामी हो। राधिका की इस तस्वीर के साथ कई कमेंट्स ट्विटर पर छाए हुए हैं।

सबकुछ कैसे मैनेज कर लेते हैं
एक यूजर ने लिखा है कि.. ये सितारे इतना सबकुछ कैसे मैनेज कर लेते हैं। इसके साथ उसका कहना है कि इन लोगों को बायकॉट करना चाहिए क्योंकि समाझ में ये बुरा संदेश दे रहे हैं। बता दें कि कुछ यूजर्स ने राधिका आप्टे को राज कुंद्रा केस से जोड़कर भी देखा है। उनका कहना है कि ये सभी एक लिस्ट में है।


Click it and Unblock the Notifications











