यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखी कृष 4 की पूरी कहानी, ऋतिक रोशन ने दे डाला ऐसा जवाब!
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म कृष सीरीज भला किसे पसंद नहीं है और लोग काफी समय से इसको लेकर इंतजार कर रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें इस फिल्म से सामने आती रहती हैं। लेकिन अब इस फिल्म से इसकी कहानी को लेकर एक फैन ने पोस्ट किया है जिसपर ऋतिक रोशन का रिएक्शन आया है। दरअसल इस शख्श ने सिर्फ 5 मिनट में कृष 4 की पूरी कहानी सोशल मीडिया पर लिख दी है।
इस शख्स ने लिखा है.. 'नसीरुद्दीन शाह अब सुपरविलेन बन चुके हैं। उनकी वापसी साल 2022 हुई है। वह प्रिया और कृष्णा के बच्चों के चुराकर वापस 2006 में लौट जाता है। टाइम मशीन के सहारे कृष्णा वापस 2006 में जाता है और उनको नसीरुद्दीन शाह से बचाकर लाता है।

हालांकि वो आसानी से ये सब नहीं कर पाता है क्योंकि नसीरुद्दीन शाह उसको पकड़ लेता है और इस दौरान कृष की पत्नी प्रिया अकेली रह जाती है।

यूजर को ऋतिक का जवाब
वो आगे लिखता है कि.. जादू कृष की पत्नी को शक्तियां देता है और कृष की पत्नी ऋतिक को बचाती है।' इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा है... 'कल्पना 100 प्रतिशत।'

हीरोइन को लेकर कोई चर्चा नहीं
अभी तक फिल्म की हीरोइन को लेकर कोई चर्चा नहीं है। हालांकि काफी पहले अफवाहें उड़ी थीं कि राकेश रोशन ने फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया है।

किरदार भी तगड़ा है
लेकिन दीपिका ने तुरंत फिल्म के लिए कोई हामी नहीं भरी थी। माना जा रहा है कि फिल्म में हीरोइन का किरदार भी तगड़ा है और ये हीरोइन कृष के साथ एक सुपरवूमन कौन होगी।

स्क्रिप्ट पर काम
एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए राकेश रोशन ने खुलासा किया है कि कृष 4 के स्क्रिप्ट पर काम जारी है..

कास्टिंग
काफी जल्दी इस फिल्म पर काम शुरु कर दिया जाएगा। अभी कास्टिंग भी फाइनल नहीं की गई है।

कृष 4 अवतार
इस अवतार में ऋतिक रोशन काफी पसंद किए जाते हैं। उनका ये अंदाज लोगों को थिएटर तक लेकर जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











