यूजर ने धर्मेंद्र को कहा 'पागल', अभिनेता ने सादगी से दिया मुंहतोड़ जवाब!

कई दिग्गज सितारों के साथ साथ वेटरन धर्मेंद्र भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी शानदार फैन फॉलोविंग है। अक्सर देखा जाता है कि वो शायरी भी साझा करते रहते हैँ। लेकिन ये काफी कम देखा गया है कि वो किसी बात को लेकर ट्रोल हुए हों। अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में है। दरअसल कुछ यूजर्स ने धर्मेंद्र को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की थी।

इसके बाद धर्मेंद्र ने काफी सादगी ने उनको जवाब देते हुए मुंह बंद करवा दिया है। दरअसल धर्मेंद्र ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की एक तस्वीर साझा की थी।

dharmendra, धर्मेंद्र

इसके अलावा उन्होने एक कैप्शन भी लिखा था कि.. "मैं आपको सलाम करता हूं नेता जी.... जिंदगी है कौम की...तू कौम पर लुटाये जा (यह जीवन समुदाय का है और समुदाय के लिए बलिदान किया जाना चाहिए)"

"आप पागल तो नहीं हो गए ना?''

इसके अलावा उन्होने एक ट्वीट किया था जिसमें अपने बारे में उन्होने लिखा था.. "धरम, आपकी आस्था, खुद पर आपके विश्वास ने आपकी जिंदगी बदल दी है। खुद बनो।" इसके बाद से ही कुछ लोग उनपर निशाना साध रहे थे। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आप पागल तो नहीं हो गए ना?''

धर्मेंद्र ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा था

धर्मेंद्र ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा था

इसपर धर्मेंद्र ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा था कि.. "कोई बात नहीं अंशुमन... पागलपन से ही जिंदगी में इंकलाब आता है।" इसके बाद नेटिजन ने इसका जवाब दिया, "ठीक है।" इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि.. ''इतनी रात को जागना सेहत के लिए ठीक नहीं है सर।''

नींद के नखरे

नींद के नखरे

इस बात का जवाब देते हुए अपने स्टार ने लिखा कि.. ''नींद के भी अपने नखरे होते हैं, कभी कभी बर्दास्त करने पड़ते हैं, अब सो जाउंगा।'' उनके ये जवाब बेहद पसंद किए जा रहे हैं और लोग उनके अंदाजे-बयां की तारीफ कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

काफी कम देखा जाता है कि धर्मेंद्र इस तरह से खुलकर सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देते हों लेकिन इस बार कुछ ऐसा ही हुआ है। वर्कफ्रंट पर धर्मेंद्र अपनी आने वाले कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

अपने 2

अपने 2

इस लिस्ट में अपने 2 भी शामिल है। इसके अलावा भी वो कई फिल्मों में नजर आने वाले हैँ। धर्मेंद्र काफी शानदार कलकार हैं और अपने जमाने में उन्होने अनगिनत हिट फिल्में दी हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X