#AskSRK: यूजर ने कहा, "फ्लॉप होगी पठान, रिटायरमेंट ले लो", शाहरुख खान ने दिया ऐसा तगड़ा जवाब

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ट्विटर पर 13 साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस के लिए #AskSRK का सेशन रखा, जिसके जरीए वो चाहने वालों से सवाल जवाब करते हैं। हमेशा की तरह शाहरुख ने फैंस के हर तरह के सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। कुछ ने निगेटिव बोलना चाहा, तो शाहरुख ने उन्हें टाइट भी कर दिया।
जहां कुछ फैंस ने शाहरुख ने पठान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण और उनकी आने वाली फिल्मों से जुड़े सवाल किये। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि, "पठान ऑलरेडी डिज़ास्टर है.. रिटायरमेंट ले लो.." शाहरुख ने इस ट्विट को री- ट्विट करते हुए लिखा- "बेटा बड़ों से ऐसे बात नहीं करते.."
निगेटिव सवाल पर भी इस तरह का जवाब देने का किंग खान का यह अंदाज फैंस को बेहद आया। यही वजह से पिछले कुछ घंटों से शाहरुख ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।
अगली फिल्म पर सवाल
एक यूजर ने पूछा कि 'जवान' और 'डंकी' के बाद क्या करेंगे? जिस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा-''ढेर सारा खाली वक्त होगा..''
बता दें, साल 2023 में शाहरुख की तीन फिल्में आ रही हैं- पठान, जवान और डंकी..
पठान का ट्रेलर
वहीं, एक यूजर ने पठान के ट्रेलर की ही मांग कर दी। इस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब देते हुए कहा-"हां तुमने कह दिया, मैं अभी कर देता हूं.. प्रोड्यूसर लोग अपने दफ्तर में बैठकर काम और प्लानिंग करते रहें और मैं आपके लिए कर दूं? ऐसे थोड़ी होता है!!!"
पठान साथ में देंखेगे
एक फैन ने लिखा कि.. "सर, क्या आप मेरे साथ पठान फिल्म देखोगे?" बिना देरी के शाहरुख ने जवाब दिया कि 25 जनवरी को मैं थोड़ा बिजी रहूंगा.. तो अगर तुम तीसरी बार इस फिल्म को देखने थिएटर में जाओगे तो मैं फिर तुम्हारे साथ चलूंगा


Click it and Unblock the Notifications