..................... Use star status rationally: Pakistani actor Fawad Khan - Hindi Filmibeat

बोले फवाद..मेरे बारे में अंदाजा मत लगाइये..

बहुत जल्द एक हैंडसम, डैशिंग एक्टर आपके बीच आ रहा है, तैयार हो जाइये..यह कहना है पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का जो कि सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत में नजर आने वाले हैं। फिल्म एक रोमांटिक लवस्टोरी है। जिसको हिट होने की उम्मीद लगाये फवाद ने कहा कि उन्हें यकीन है कि लोग उन्हें फिल्म में जरूर पसंद करेंगे।

पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं फवाद खान, हिंदी दर्शक उन्हें टीवी शो 'जिंदगी गुलजार है' की वजह से पहचानते हैं। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए फवाद ने कहा कि उन्हें यकीन है कि फिल्म खूबसूरत में लोग पसंद करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत के लिए उन्होंने एक पारिवारिक फिल्म क्यों चुनी?

Pics: झलक के मंच पर पहुंची 'खूबसूरत' की टीम, जमकर की मस्ती

इस पर फवाद ने कहा, "आप एक खास तरह की फिल्में करते हैं, एक खास तरह के किरदार निभाते हैं और दर्शकों के सामने खुद को प्रस्तुत करते हैं, क्योंकि आप उनका ज्ञान बढ़ाने का इरादा रखते हैं।"

Must Click: फिल्म 'खूबसूरत' की तस्वीरें

और मुझे लगता है कि मैं खुद को खूबसूरत में खुद को अच्छे से पेश किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिल्मों में आप उत्तेजक और अंतरंग दृश्य करेंगे तो इस पर फवाद ने कहा कि यह सबकुछ कहानी की डिमांड पर तय करता है वैसे भी वल्गरिटी और खूबसूरती में अंतर होता है। मेरे बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

मालूम हो कि फिल्म 'खूबसूरत' एक रोमांटिक फिल्म है जिसे कि निर्देशित किया है शशांक घोष और प्रोड्यूस किया है रिया कपूर, अनिल कपूर और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने।फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/YVLgGkOcnYY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X