बॉलीवुड का कहना, एड्स से बचने के लिए सुरक्षित तरीके अपनाएं

By Neha Nautiyal

HIV AIDS
बॉलीवुड सितारों ने बुधवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी के रोकथाम और जागरुकता फैलाने को लेकर कई सुझाव दिए। बॉलीवुड ने एड्स जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सुरक्षित तरीके अपनाने का आह्वान किया।

सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लिखा है, "विश्व एड्स दिवस पर मैं आप सभी से एचआईवी से खौफ न खाने की अपील करती हूं। इससे बचने के लिए सुरक्षा संसाधनों का इस्तेमाल करें और पीड़ितों पर कोई आक्षेप न लगाएं।"

उन्होंने कहा, "मां से बच्चों के एड्स पीड़ित होने से मैं परेशान हो जाती हूं। हम हर बच्चे को एचआईवी की चपेट में आने से बचा पाने में सक्षम हैं। अधिक से अधिक जागरुकता की जरूरत है।" प्रीति का मानना है कि एचआईवी पीड़ितों से बड़ी सजगता से व्यवहार करना चाहिए।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं केवल आप लोगों से अपील करती हूं कि अधिकतर चीजों की अनदेखी करें और मानवीयता बरकरार रखें। एड्स पीड़ितों से सम्मान के साथ पेश आएं। प्यार के दो बोल में कुछ नहीं जाता है।"

बॉलीवुड ने 'फिर मिलेंगे' और 'माई ब्रदर निखिल' जैसे फिल्में बनाकर जागरुकता फैलाने का काम किया है। आभूषण डिजायनर फराह खान ने 'ट्विटर' पर लिखा है, "आज विश्व एड्स दिवस है। एचआईवी पीड़ितों के साथ भेदभाव न बरतें। उन्हें हमारी बेहद जरूरत है। पीड़ितों की मदद करें।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X