महिलाओं पर नीतीश कुमार की अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं अमेरिकी सिंगर, बोलीं- मैं इंडियन होती तो...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जिस तरह की बातें की थीं वो काफी अभद्र थीं। उन्होने महिलाओं को लेकर काफी अश्लील टिप्पणीं की थी और सेक्स को लेकर भद्दी भाषा का प्रयोग किया था।
उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद कई महिलाओं ने आपत्ति जाहिर की है। लेकिन अब विदेश से भी आवाद बुलंद हो रही है और एक अमेरिका सिंगर ने नीतीश कुमार को लताड़ लगाई है।
अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने गुरुवार को जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विवादास्पद टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की है। उन्होने कहा है कि इसके लिए किसी महिला को सामने आकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।
मिलबेन ने लिखा कि, "आज, भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है। ठीक बिहार में, जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत का नागरिक होती, तो मैं बिहार चली जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती।''
उनक ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है और लग इसपर बात कर रहे हैं। हालांकि बिहार के सीएम की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसको लेकर नहीं आया है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार इसके पहले भी अभद्र टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल आप देखिए नीतीश कुमार का ये वीडियो जो कि बवाल का कारण है..


Click it and Unblock the Notifications











