बराक ओबामा के भारत दौरे से शाहरूख दुखी

Shahrukh Khan
जहां चारों ओर इस समय भारत में अमेरिकी राष्ट्पति बराक ओबामा के आने की धूम मची हुई है वहीं कोई शख्स ऐसा भी है जिन्हे ओबामा के इंडिया विजिट पर अफसोस है, और वो महान हस्ती है बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान जिन्होने टि्वटर पर अपना हाले दिल बयान करते हुए लिखा है कि अगर उन्हे जरा भी इस बात अंदेशा होता कि बराक ओबामा भारत आने वाले हैं तो वो अमेरिका में उनसे मिलने के लिए पापड़ नहीं बेलते और न ही वहां की गलियों के चक्कर काटते। वो तो यहीं उन से अपने हर वतन हर जमीं मुंबई में मिल लेते।

गौरतलब है कि शाहरूख ने अपनी फिल्म 'माई नेम इज खान' में जो किरदार निभाया था उसे अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने में काफी दिक्कत होती है। खैर शाहरूख ने ये ट्विट बड़े ही मजाकिया लहजे में किया है। जो कि उनकी आदत में शूमार है। आपको बात दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 7 ता. को मुंबई पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X