Urvashi Rautela के Bathroom Video के बाद फिर से वायरल हुआ दूसरा वीडियो, अब खुल गई पोल!

उर्वशी रौतेला ने अचानक से सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया था और उनको लेकर तरफ चर्चा हो रही थी। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया था जिसे देख फैन्स ने अपना सिर पकड़ लिया है।
जी हां, कई लोगों ने तो वीडियो भी डिलीट करने की मांग की थी। दरअसल उर्वशी रौतेला का एक बाथरूम का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी अपने बाथरूम में जाती नजर आ रही हैं और फिर वह कपड़े चेंज करना शुरू कर देती हैं।
लेकिन अब इस वीडियो को लेकर एक और अपडेट सामने आई है और सारी सच्चाई आपको पता चलने वाली है। उर्वशी रौतेला का एक वीडियो और वायरल हुआ है और इसके साथ ही उनकी सच्चाई भी लोगों को पता चल गई है। आखिर क्या था बाथरूम वीडियो का सच?
एक और वीडियो हुआ वायरल
उर्वशी रौतेला का नया वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें आपको एक थिएटर की स्क्रीन दिखेगी और एक शख्स उस स्क्रीन के सामने बैठा हुआ नजर आएगा। ये शख्स स्क्रीन पर उर्वशी का वीडियो देख रहा है जिसमें एक्ट्रेस कपड़े उतार रही हैं और फिर स्क्रीन पर नाम आता है 'घुसपैठिया'। इससे इतना तो तय माना जा रहा है कि ये सीन किसी फिल्म का है और प्रमोशन के चक्कर में इसको वायरल किया गया था। हालांकि उर्वशी रौतेला की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
ट्रोल करने लगे लोग
जैसे ही स्क्रीन का वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। किसी का कहना है कि, ''सच में ये नाटक था।'' एक ने लिखा, ''घटिया पब्लिसिटी।'' एक ने लिखा, ''लाइमलाइट के लिए कुछ भी।'' एक का कहना था, ''वाह रे एक्ट्रेस।'' एक ने लिखा, ''मुझे पहले ही पता था।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि उर्वशी ने जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications