उर्वशी रौतेला ने किया कुछ ऐसा की हो गईं बुरी तरह ट्रोल, ऋषभ पंत को लेकर लोग बोले- ये तो..

urvashi rautela

कुछ समय पहले तक अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम ऋषभ पंत से जुड़ रहा था और इसके बाद क्रिकेटर से उनका कोल्ड वॉर भी सामने आया था। लेकिन इस वक्त ऋषभ पंत अपना इलाज करवा रहे हैं क्योंकि हाल ही में उनका एक्सीडेंट हुआ था। इस बीच उर्वशी रौतेला ने कुछ ऐसा कर डाला है कि वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होने जो गहने पहने हुए हैं वो मगरमच्छ की बनावट के हैं। इस दौरान उन्होने बैंगनी रंग की जैकेट पहनी थी।

हालांकि, उनका लुक नेटिज़न्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है और उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और कुछ लोग तो ऋषभ पंत का नाम लेते हुए भी उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। जी हां, इस तस्वीर को पोस्ट करने के तुरंत बाद, नेटिज़न्स ने उन्हें क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक इंस्टा यूजर ने कमेंट किया, "उधर अपना भाई अस्पताल में भर्ती है इधर फैशन शो चल रहा है।" इसके अलावा एक ने कहा है, ''उनको लगता है दीदी को ऋषभ के एक्सीडेंट का दुख होगा लेकिन यहां तो मगरमच्छ के आंसू दिख रहे हैं।''

इसके अलावा एक ने लिखा, ''ऋषभ पंत का हाल पूछ लो यार न्यू ईयर पे तुम्हें सरप्राइज करने बेचारा घर से निकला था वो।'' हालांकि इन कमेंट्स पर उर्वशी रौतेला का किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

अक्सर देखा जाता है कि उर्वशी रौतेला अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं और लोग उनको पसंद करते हैं। हालांकि कभी कभी वो उल्टा इसको लेकर ट्रोल हो जाती हैं। उन्होने नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मनाया है और तस्वीरें छाई रहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X