Cannes Film Festival में उर्वशी रौतेला ने करवाई भारत की बेइज्जती! फटी ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं

Urvashi Rautela Oops Moment At Cannes Film Festival: विश्व का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है कान्स फिल्म फेस्टिवल, जिसमे दुनिया भर के सेलेब्रिटी हिस्सा लेते हैं। इस साल एक बार फिर से उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिव में उतरी हैं। पहले लुक में तो उन्होंने बेहद कलरफुल लुक अपनाया था लेकिन सैकेंड लुक में वो ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, लेकिन इस बार के लुक में उनके साथ एक ऊप्स मोमेंट हो गया।
उर्वशी रौतेला हुईं ट्रोल
उर्वशी रौतेला जब कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने दूसरे लुक में नजर आईं तो लोग उनकी खूबसूरती को देखते ही रह गए लेकिन जैसे ही नजर उनके आउटफिट पर पड़ी तो एक बड़ी खामी नजर आ गई। उर्वशी रौतेला ने ध्यान नहीं दिया लेकिन उनकी ड्रेस फटी हुई थी और इसी गलती की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो रही है।
फटी ड्रेस पहनकर पहुंचीं रेड कार्पेट पर
कान्स 2025 में अपने दूसरे लुक को दिखाते हुए उर्वशी की कई तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रही हैं। उर्वशी रौतेला ने नाजा सादे का डिजाइन किया गया एक सेमी-शीयर ब्लैक गाउन पहना था और रविवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर धूम मचाई। हालांकि, उनकी ड्रेस उनके बाएं बगल के पास फटी हुई थी, और लोगों को हैरानी हुई कि इतने बड़े मंच पर ऐसी गलती किसी से कैसे हो सकती है। उर्वशी की इस गलती पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
लोगों ने लिए मजे
एक यूजर ने लिखा- "कान्स में फटी हुई ड्रेस पहनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस" जबकि दूसरे ने लिखा- "उनका बैड लक खत्म ही नहीं हो रहा है। पहले उनकी ड्रेस दरवाजे में फंस गई, फिर वह तोते की तरह रेड कार्पेट पर पहुंच गईं वो भी एक एक तोता लेकर, अब वह फटी हुई ड्रेस में पहुंची हैं। कान्स में लगातार बैड लक झेलने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री।"
उर्वशी ने भी शेयर कीं फोटोज
आपकी जानकारी के लिए बता दें, उर्वशी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सैकेंड लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन सभी तस्वीरें अलग-अलग एंगल से ली गई हैं, जिसमें वह अपनी ड्रेस के फटे हुए हिस्से को छिपाने की कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अब तक कान्स में अपने वॉर्डरोब मालफंक्शन पर कोई कमेंट नहीं किया है।
पहला लुक हुआ फ्लॉप
इससे पहले, उर्वशी रौतेला कान्स 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आई थीं। अपने पहले लुक में वो मल्टीकलर आउटफिट में नजर आई थीं। जिसके लिए एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। उन्होंने एक स्ट्रैपलेस नेकलाइन और एक अनूठे डिजाइन के साथ एक रंगीन फिशटेल-स्टाइल वाल गाउन पहना था। उन्होंने अपने इस लुक को जूडिथ लीबर ब्रांड के एक टियारा और क्रिस्टल तोता क्लच के साथ पेयर किया था, जिसकी कीमत 4.68 लाख रुपये थी।
उर्वशी को कान्स वालों ने लताड़ा
आपको बता दें, उर्वशी को लेकर कई लोगों ने चौंकाने वाले खुलासे भी किए। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि कान्स के ऑर्गनाइजर्स ने उर्वशी रौतेला को रेड कार्पेट से दूर जाने को कहा था, क्योंकि वह परमिटेड टाइम लिमिट से ज्यादा समय ले रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications