उर्वशी रौतेला ने बढ़ाई अपनी फीस, 1 फिल्म के लिए चार्ज किए 10 करोड़ रुपए- बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेस!
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मॉडलिंग जगत में खूब नाम कमाया है। मॉडलिंग के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। अब उर्वशी रौतेला तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी रौतेला साउथ यानी तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उर्वशी रौतेला की इस अपकमिंग फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही मेगा बजट साइं-फाई फिल्म में नजर आएंगी। इस बड़ी फिल्म के लिए उर्वशी रौतेला ने भी मोटी रकम वसूल की है। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी ने इस बिग बजट फिल्म पर काम शुरू भी कर दिया। उनकी हाल में ही मशहूर एक्टर रसवनन के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थीं।

सूत्रों के हवाले से ये खबरें भी सामने आई हैं कि उर्वशी रौतेला ने इस साउथ फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है। ऐसा कर उर्वशी रौतेला इंडस्ट्री की सबसे मंहगी हीरोइनों में शुमार हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











