..................... Urvashi Rautela waste millions of rupees in her birthday party - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड एक्ट्रेस Urvashi Rautela ने बर्थडे पार्टी में क्यों किए लाखों रुपए बर्बाद, जानिए

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना उर्वशी रौतेला अपने स्टाइल, अपने शानदार लाइफ स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बार ऐसे ही अपने जन्मदिन पर लाखों रुपए बर्बाद करने वाली उर्वशी फिर से खबरों में आ गई है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपना जन्मदिन सबसे अनोखे और भव्य अंदाज में मनाया।

उर्वशी रौतेला हमेशा अपने फैंस को अपनी यूनिक फैशन चॉइसेस के साथ मंत्रमुग्ध करने में कामयाब रहती हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही उर्वशी की काफी शानदार रहती हैं। उर्वशी रौतेला अपनी बेमिसाल खूबसूरती और दमदार लुक्स के लिए फिल्म इंडस्ट्री में छाई रहती हैं।

हाल ही में उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपना जन्मदिन काफी शानदार और धूम-धाम से मनाया है। जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए उर्वशी ने पेरिस में पार्टी की। कुछ खास दोस्तों और परिवारों वालों के साथ इस ग्रैंड पार्टी में उर्वशी ने काफी रुपए खर्च किए है।

कई रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने शानदार बर्थडे पर 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 93 लाख रुपए से अधिक खर्च किए।अपने इंस्टा हैंडल पर उन्होंने अपने जन्मदिन के जश्न की एक झलक साझा की, जिसने उनके फैंस को पागल कर दिया। तस्वीरों में उर्वशी ने ब्लू कलर की मिडी ड्रेस पहनी थी।

एक तस्वीर में वह अपने फैंस से मिले सभी उपहारों और केक के साथ कैमरे के लिए पोज़ देती हुई दिखाई दे रही थीं। उर्वशी एक 4-टियर वाले बर्थडे केक के पास खड़ी थीं, जिसके ऊपर एक क्राउन रखा हुआ था। जो कि बहुत प्यारा सा लग रहा है। फैंस इन तस्वीरों को देख कर एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं।

अपने जन्मदिन पर लाखों खर्च करने वाली उर्वशी ने अपने लिए 100 हीरों से जड़ित गुलाब के फूल जन्मदिन के तोहफे के तौर पर खरीदे। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने खास दिन पर 24 कैरेट सोने के कपकेक और डायमंड केक का भी लुत्फ उठाया। तस्वीरों में पूरे इलाके को हीलियम के गुब्बारों, असली गुलाब और शानदार मोमबत्तियों से सजाया गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो उर्वशी रौतेला अगली बार राम पोथिनेनी के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर तो ऐसी भी कि एक्ट्रेस के पास इनके अलावा हॉलीवुड और बॉलीवुड की दूसरी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X