करण जौहर की फिल्म में काम करना मेरा सपना है : उर्वशी रौतेला
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का सपना है करण जौहर की फिल्म में काम करना। उर्वशी ने करण जौहर के बारे में क्या कहा..आप खुद ही जान लें।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपनी एक इच्छा ज़ाहिर की है। उर्वशी की इच्छा है कि वो करण जौहर की फिल्म में काम करें। उर्वशी का कहना है कि करण जौहर वाकई में एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, और उनके साथ काम करना उनका सपना है।

इसी के साथ उर्वशी ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की भी जमकर तारीफ की। फिल्म की तारीफ करते हुए उर्वशी ने रणवीर की भी खूब तारीफ की। साथ ही अनुष्का शर्मा के बारे में बोलीं कि अनुष्का काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं। इसी के साथ ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए बोलीं कि यूं तो ऐश्वर्या का इसमें छोटा सा रोल था, लेकिन इस छोटे से रोल को भी उन्होंने काफी अच्छे से निभाया है।
लिंकअप की खबरों पर श्रद्धा तो तोड़ी चुप्पी..बोलीं अफवाहों से होती है दिक्कत
वहीं जब उर्वशी से अजय देवगन की शिवाय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया क्योंकि उनका कहना है कि अभी तक उन्होंने शिवाय देखी ही नहीं।
बहरहाल, आपको बता दें कि उर्वशी को आपने आखिरी बार फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में देखा होगा। वहीं अब उर्वशी ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म काबिल में अाइटम नंबर करती नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications