चार लाख का तोता लेकर Urvashi Rautela पहुंचीं Cannes Film Festival, पहले दिन ही इंप्रेस करने में हुई फेल!

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela at Cannes Film Festival: दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल यानि कान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो गया है और इसमें भारतीय सेलेब्स का पहुंचना भी शुरू हो गया है। पिछले कुछ समय से नियमित रूप से शामिल होने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मंगलवार को फिल्म पार्टिर अन जौर (लीव वन डे) के उद्घाटन समारोह और स्क्रीनिंग के लिए रेड कार्पेट पर उतरीं।

कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं उर्वशी

रेड कार्पेट से उर्वशी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए नीले, लाल और पीले रंग के स्ट्रैपलेस स्ट्रक्चर्ड आउटफिट को चुना। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग टियारा के साथ पूरा किया। लेकिन सभी की निगाहें उनके कैरी किए गए पैरट क्रिस्टल-एम्बेडेड क्लच पर टिकी थीं।

उर्वशी का बैग आया सुर्खियों में

एक तस्वीर में तो वह पक्षी के आकार का बैग पकड़े हुए और उसे चूमते हुए पोज देती हुई भी दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पेज, डाइट सब्या, का दावा है कि क्लच जूडिथ लीबर ने बनाया है, बैग की कीमत $5,495 यानि लगभग ₹4,68,064.10 है।

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट

2024 में उर्वशी ने जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी में काम किया। इस साल 2025 में डाकू महाराज के उनके गाने दाबिडी दिबिडी को लेकर वो खूब खबरों में आईं। उनके इस गाने को लेकर खूब ट्रोल किया गया था, क्योंकि इस गाने में उनके स्टेप काफी अश्लील थे। इसके बाद उन्होंने जाट में टच किया नामक गाना गाया। वह जल्द ही वेलकम टू द जंगल और कसूर 2 में काम करेंगी।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X