'मुझे डार्क मेकअप किया गया...', जब ज्यादा गोरी होने के चलते Urvashi Rautela को छुपानी पड़ी फेयरनेस

Urvashi Rautela On Her Fair Complexion: उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अच्छी खासी पहचान बनाई है और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी फिल्म 'डाकू महाराज' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्वशी के गाने 'Dabidi Dabidi' को लेकर उनका काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।
लेकिन अब इसी बीच उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी गोरी रंगत की वजह से उनको कई बार डार्क मेकअप करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया की फिल्म डाकू महाराज के लिए भी उनका डार्क मेकअप किया गया था। लेकिन ऐसा होना बहुत कॉमन है और उनके साथ में कई फिल्मों में ऐसा हो चुका है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने बताया कि डार्क मेकअप करके उनकी फेयरनेस को कम करने की कोशिश होती है। एक्ट्रेस बताती है कि ऐसा मेकअप कैरेक्टर की जरूरत के हिसाब से किया जाता है। एक्ट्रेस को इससे कोई दिक्कत भी नहीं है क्योंकि डायरेक्ट के विजन पर फिल्म आधारित होती है और इसीलिए कैरेक्टर का उस कॉन्सेप्ट में फिट बैठना जरूरी है।
उर्वशी रौतेला ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मेकर्स मुझे कहते हैं कि तुम बहुत ज्यादा गोरी हो। तुम्हारा थोड़ा सा टोन डाउन करना होगा और इसे 10 से 12 शेड डार्क कर दो। उर्वशी ने बताया कि हनी सिंह ने गाने 'लव डोज़' में मुझे 10 शेड डार्क करने के लिए कहा था। मेरा मेकअप एक कैरेबियन मेकअप आर्टिस्ट ने किया था। हनी सिंह को डस्की लड़कियां अच्छी लगती है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगर हम उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी फिल्म डाकू महाराज को 12 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है। इतना ही नहीं उर्वशी के अपोजिट में इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











