'दादा-पोती की जोड़ी..' 64 साल के बालाकृष्णा के साथ पोज देने पर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, Viral Video!

Balakrishna Urvashi Rautela Troll- कई बार कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त भी एक ऐसी ही वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में साउथ के सुपरस्टार बालाकृष्णा और बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला नजर आ रही हैं। इन दोनों को एक साथ फोटोशूट करवाते देखा जा सकता है। हालांकि लोगों को इनका ये शूट पसंद नहीं आया है और वो काफी तेजी से ट्रोल किए जा रहे हैं।
क्यों हो रहे हैं ट्रोल?
बता दें कि उर्वशी रौतेला और बालाकृष्णा को काफी क्लोज आकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि लोगों का कहना है कि दोनों की उम्र में पिता बेटी वाला फासला है और इस तरह के शूट नहीं होने चाहिए।
उर्वशी रौतेला की उम्र महज 30 साल है तो वहीं बालाकृष्णा 64 साल के हैं। लोगों का मानना है कि दोनों को इस तरह से शूट नहीं करवाना चाहिए। यही कारण है कि लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आपको हैरान करने वाले हैं। एक ने लिखा है, ''दादाजी और पोती।'' एक ने लिखा, ''क्या सोच के ये गाना किया है।'' एक ने लिखा, ''दादाजी और पोती का अच्छा कॉम्बिनेशन।'' एक ने लिखा, ''इनको देखकर गुस्सा आ रही है।'' एक ने लिखा, ''दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की।''
एक ने लिखा, ''थोड़े और खोल दो कपड़े फिर और बेहत्रीन लगोगे।'' एक ने लिखा, ''जिस तरह से आप अपने सह-कलाकारों का सम्मान करते हैं और उनके साथ खड़े रहते हैं, वह वास्तव में सराहनीय है।'' इस तरह से लगातार लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications