सैफ अली खान की तबीयत को लेकर पूछा सवाल तो उर्वशी रौतेला ने दिखाई डायमंड की घड़ी, भड़के लोग...

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Trolled badly for showing her diamond watch: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर गुरुवार को हादसा हुआ था और इस हादसे में वह बुरी तरह घायल भी हुए थे, लेकिन अब डॉक्टर्स उनकी कंडीशन बेहतर बता रहे हैं। सैफ अली खान को ICU से अब एक स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है।

इस दौरान सभी एक्टर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। सभी सैफ अली खान के इस हादसे के बारे में सुन हैरान रह गए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सैफ जल्द से जल्द ठीक हो जाएं, लेकिन इसी दौरान उर्वशी रौतेला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनसे सैफ अली खान को लेकर सवाल किया जाता है, लेकिन वह कुछ ऐसा कर देती हैं जिस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

ANI की उर्वशी रौतेला से खास बातचीत के दौरान जब उनसे सैफ अली खान की तबीयत को लेकर सवाल किया गया तब उर्वशी ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है...अब डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मेरी मां ने मुझे डायमंड से जड़ी रोलैक्स की घड़ी गिफ्ट की है और मेरे पिता ने मुझे एक मिनी वॉच गिफ्ट की है (इस दौरान उर्वशी अपनी उंगली दिखाती हैं कि उनकी मिनी वॉच कितनी छोटी है।)

उर्वशी बहुत ही एक्साइटेड होती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि इसे खुले में नहीं पहन सकते। थोड़ा असुरक्षित महसूस होने लगता है। कोई भी अटैक कर सकता है। इसके आगे वह कहती हैं कि जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। बता दें कि उर्वशी का ऐसा बयान सुन लोगों हैरान ही रह गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे ये क्या बोल रही हो मैडम क्या सवाल है और जवाब में डायमंड की घड़ी। वहीं दूसरे ने लिखा- राखी सावंत तब भी इतनी अक्ल रखती है कि क्या बोलना चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- छोटी बच्ची हो क्या।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X