घर की छत पर एल्विश यादव के साथ रोमांटिक हुईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- 'इतना स्टैंडर्ड गिर गया'

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतने के बाद एल्विश यादव की दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है। इस वक्त उनका एक वीडियो उर्वशी रौतेला के साथ नजर आ रहा है जो कि कई लोगों को नागवार गुजरा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर की छत पर एल्विश यादव उर्वशी रौतेला के साथ रोमांटिक होत हुए नजर आ रहे हैं।
कभी उनकी बाहों में हैं तो कभी आंखों में आंखें डालकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैँ। इस वीडियो को खुद उर्वशी ने साझा किया है। दरअसल ये वीडियो एल्विश यादव के बर्थडे विश के लिए एक्ट्रेस ने पोस्ट किया था।
उन्होने इस वीडियो के साथ लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो, भगवान आपको आशीर्वाद दें! 6 मिलियन से अधिक प्यार। आप सभी के प्यार के लिए लाखों धन्यवाद।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आए हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी हैं।
एक ने लिखा है, ''उर्वशी रौतेला आप इतनी बड़ी हीरोइन होकर इस खरबूजे के साथ काम कर रही हैं बहुत बुरा लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''इतना स्टैंडर्ड गिर गया के इसके साथ????'' एक ने लिखा, ''पुनीत सुपरस्टार के साथ एक रोमांटिक गाना करो।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि एल्विश या उर्वशी किसी का रिएक्शन इसपर सामने नहीं आया है। अगर आप इस वीडियो और रोमांस देखकर चौंक गए हैं तो बता दें कि एल्विश यादव एक म्यूजिक वीडियो में उर्वशी रौतेला के साथ नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो का टीजर सामने आ चुका है।
जिसमें वो कह रहे हैं कि सिस्टम बताया नहीं जाता, सिस्टम दिखाया जाता है और फिर वो अगले सीन में उर्वशी रौतेला के संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो और कमेंट्स जो कि काफी मजेदार लग रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications