..................... उर्वशी रौतेला ने पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीर Urvashi rautela troll on her Damage Jeans - Hindi Filmibeat

उर्वशी रौतेला ने पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीर, कपड़ों को लेकर हुईं बुरी तरह से ट्रोल

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और मॉडल उर्वशी रौतेला को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी इन तस्वीरों के लिए उनके फैंस इंतजार करते हैं और जमकर साझा करते हैं। उर्वशी रौतेला की कई तस्वीरें चर्चा में रहती हैं लेकिन इस समय उनकी जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वो काफी ट्रोल की जा रही है। जी हां.. सोशल मीडिया पर लोग उनके कपड़ों का मजाक बना रहे हैं।

दरअसल उर्वशी रौतेला इस तस्वीर में एक हेलीकॉप्टर के सामने खड़ी हैं और फटी हुई जींस पहनी है। लेकिन ये जींस कुछ ज्यादा ही फटी है जो कि लोगों को शायद पसंद नहीं आई। उर्वशी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है.. बमरिप जींस। 'लेटेस्ट चीकी फैशन ट्रेंड।'

urvashi rautela, उर्वशी रौतेला

इसके बाद वो काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं। एक यूजर ने लिखा है.. 'बहुत ही गरीब है बेचारी, पैंट भी फटा पड़ा है।' इसके अलावा एक यूजर का कहना है कि..

'भाई इस गरीब को कोई कपड़े दो।' इसके अलावा भी लोग कई तरह के कमेंट करते हुए उर्वशी का मजाक बना रहे हैं जो कि इस तस्वीर के कमेंट बॉक्स में आप देख सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी, मोहन भारद्वाज की विभिन्न भाषा वाली फिल्म "ब्लैक रोज" पर काम कर रही है, जो शेक्सपियर के "द मर्चेंट ऑफ वेनिस" पर आधारित है, जिसमें उर्वशी शाइलॉक की भूमिका निभाती नजर आएंगी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X