'मुझे भी परिवार को जवाब देना पड़ता है' - हार्दिक पांड्या से नाम जोड़ने पर भड़की उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर अक्सर कई तरह की बातें होती हैं और खासकर उनके रिलेशनशिप्स को लेकर अफवाहें आना आम बात है। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद उनको खुलकर सामने आना पड़ा है। दरअसल विश्व कप के दौरान उनका नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से जोड़ा गया था। गौरतलब है कि ये कहा जा रहा था कि उन्होने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से पैसों के लिए मदद मांगी है।
इस फर्जी खबर का वीडियो स्क्रीन शॉट लेते हुए उर्वशी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और लिखा है..'मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि इस वीडियो के लिए जिम्मेदार मीडिया चैनल प्लीज यूट्यूब पर ऐसे वीडियो अपलोड ना करें।

मेरी एक फैमिली है जिसे मुझे जवाब देना होता है और ये सब मेरे लिए दिक्कत करता है।' बता दें कि उर्वशी के इस पोस्ट के बाद वो मैसेज काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबर ये थी कि वर्ल्डकप के दौरान अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हार्दिक पांड्या से कहा था कि उनके लिए मैच के टिकट्स अरेंज कराएं लेकिन वो ऐसा कर सके। उर्वशी रौतेला काफी समय किसी फिल्म या गाने में नजर नहीं आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications