..................... Urvashi Rautela Sindoor Pic- मांग में सिंदूर भरे नजर आईं उर्वशी रौतेला! Urvashi Rautela Sindoor Pic- Users says to actress 'Let Rishabh Pant play the World Cup' - Hindi Filmibeat

Urvashi Rautela Sindoor Pic- मांग में सिंदूर भरे नजर आईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले 'वर्ल्ड कप खेलने दो उसे'

urvashi rautela

उर्वशी रौतेला लगातार सोशल मीडिया पर धमाका कर रहीं हैं और उनको लेकर फैंस इतने एक्साइटेड हैं कि, तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। अब उन्होने फिर से एक तस्वीर पोस्ट करके फैंस को चौंका दिया है क्योंकि इस तस्वीर में उन्होने अपनी मांग में सिंदूर भरा हुआ है और वो मंगलसूत्र भी पहने हुए हैं। गौरतलब है कि इस वक्त उनकी हर पोस्ट को क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बहस हुई थी।

हालांकि दोनों ने बिना नाम लिए एक दूसरे पर निशाना साधा था। इस तस्वीर की बात करें तो उर्वशी रौतेला का कैप्शन भी काफी मजेदार है। उन्होने लिखा, ''प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिन्दूर से प्रिय कुछ नहीं होता !! सारी रस्म रिवाज़ के साथ चाहिए, उम्रभर का साथ पिया तुमसे!''

इसके अलावा उन्होने हार्ट इमोजी भी साझा की है। नीचे यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''विश्व कप के बाद शादी करवा देंगे, तब तक उसको डायवर्ट ना करो।''

एक ने लिखा, ''ऋषभ भइया को वर्ल्ड कप खेलने दो।'' हालांकि यूजर्स के इन कमेंट्स पर उनका किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बीते दिन उन्होने प्रिंटेड लहंगा पहना था और एक कमरे के अंदर फोटो खिंचवा रही थीं।

अभिनेता ने तस्वीरों में एक मैचिंग ग्रीन बैग और डांडिया स्टिक भी साथ में रखा था, जो ऑस्ट्रेलिया में एक नवरात्रि कार्यक्रम से प्रतीत होता है। हालांकि इस पर भी लोग लगातार क्रिकेटर को लेकर ही कमेंट कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X