Urvashi Rautela: उर्वशी ने साइन की करण जौहर की अगली फिल्म, दोनों साथ में मिलकर अब करेंगे बड़ा धमाका!

Urvashi Rautela : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारों में शामिल होने वाली उर्वशी रौतेला अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। परंतु हाल ही में उर्वशी की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आई है, खबर की मानें तो जल्द ही उर्वशी अपनी नई फिल्म के लिए करण जौहर के साथ काम कर सकती हैं, दोनों मिलकर बड़ा धमाका करने वाले हैं।
उर्वशी रौतेला फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनके एक पोस्ट को देखकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। लोगों का मानना है उर्वशी जल्द ही करण जौहर के साथ बड़ी फिल्म करने वाली हैं।
दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया,जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। उर्वशी ने एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें सेट पर उनका स्वागत एक हैंपर से किया गया, जिसे सूरजमुखी से सजाया गया था।
वीडियो के साथ उन्होंने फिल्म के पीछे की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए और इस नए शुरुआत के लिए अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए एक हार्दिक संदेश लिखा। उसने इसे कैप्शन दिया, "नई शुरुआत @dharmamovies @dharmaticent #Onset #beholden"
इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं। फैंस तो उर्वशी के लिए खुश है कि आखिर उर्वशी के हाथों अब एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है, तो अब हिंदी सिनेमा में उनकी राह आसान हो जाएगी।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्मों के साथ साथ उर्वशी अपने लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
सोशल मीडिया पर उर्वशी की लव लाइफ के किस्से काफी मशहूर हैं। बैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके महंगे और बोल्ड लुक्स, तीखे नैन-नक्श और मदमस्त अदाएं फैंस को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
