काबिल के लिए दो वर्ज़न में शूट हुआ है 'सारा ज़माना'!

उर्वशी रौतेला के नए गाने 'सारा ज़माना' को दो वर्जन में शूट किया है।

By Shivani Varma

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के नए गाने 'सारा ज़माना' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये गाना ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल में आपको दिखेगा। खबर है कि उर्वशी रौतेला ने ये गाना दो वर्जन में शूट किया है। एक गाना तो फिल्म के प्रमोशन के लिए जो आपने टीवी पर देखा होगा।

urvashi-rautela-shot-two-versions-saara-zamaana-song-kaabil

वहीं इसका दूसरा वर्जन फिल्म में दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में दिखने वाला इसका दूसरा वर्ज़न इस आइटम नंबर से पूरी तरह से अलग होगा। सूत्रों ने बताया कि फिल्म में दिखाए जाना वाला गाना कहानी को दर्शाता है। इसलिए फिल्म के मेकर्स फिल्म की कहानी को रिवील नहीं करना चाहते थे, जिस कारण इसका दूसरा वर्ज़न भी शूट किया गया।

वाह.. रिलीज से पहले ही.. ऋतिक रोशन की 'काबिल' कमा रही है धमाकेदार PROFIT

वही जब इस बारे में राकेश रोशन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो अभी कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि इसमें काफी सरप्राइज़ है, जो वो अभी नहीं बोलना चाहते। खैर, अगर वाकई में ये गाना दो वर्ज़न में शूट किया गया है तो दर्शकों के लिए तो डबल मज़ा ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X