इस खास शख्स के हल्दी समारोह पर छाईं उर्वशी रौतेला, सामने आई खूबसूरत तस्वीर!

urvashi rautela

अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी तस्वीरों और पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार कुछ अनचाहे विवाद भी उनके साथ जुड़ जाते हैं। लेकिन इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जो कि उनके भाई के हल्दी समारोह से सामने आईं हैं। दरअसल उर्वशी रौतेल अपने बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंची हैं। इस दौरान उन्होने पहुंचकर कुछ शानदार तस्वीरें क्लिक करवाई हैं और उनको इंस्टाग्राम पर खुद ही साझा किया है।

इन तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और कहा जा रहा है वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। बता दें कि जैसे ही अभिनेत्री यहां पहुंची तो उनके फैंस की लाइन लग गई। अभिनेत्री ने हर एक के साथ सेल्फी ली और फैंस काफी खुश नजर आए।

गौरतलब है कि इस शादी के लिए अभिनेत्री अकेली नहीं आई हैं बल्कि उनके साथ उनके पैरेंट्स भी मौजूद रहीं। अभिनेत्री ने जो तस्वीरें साझा की हैं वो काफी खूबसूरत हैं और उन्होने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी ये तस्वीरें भाई की हल्दी सेरेमनी के दौरान की है। इसके अलावा एक तस्वीर में वो अपने भाई के हाथ में हल्दी लगाते हुए रश्म अदायगी कर रहीं हैं।

अभिनेत्री के करियर की बात करें तो उन्होने सिंग साब द ग्रेट, पागलपंती, वर्जिन भानुप्रिया, ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हेट स्टोरी 4 जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। हाल ही में उनका नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी जुड़ था जिसको अभिनेत्री ने नकार दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X