सिगार पीते हुए उर्वशी रौतेला के साथ हादसा, कहा- मैं चिल्ला रही थी, अनदेखा Video वायरल
उर्वशी रौतेला इन दिनों चर्चा में छाई हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बार उवशी ने जो वीडियो शेयर किया है वो काफी चौंकाने वाला है। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम वीडिटो पर एक अनदेखा वीडियो साझा किया है। जहां पर वह सिगार पीने की कोशिश कर रही हैं।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिगार पीने से उर्वशी को काफी परेशानी हो रही है। इस वीडियो को खुद उर्वर्शी ने शेयर किया और बताया है कि कैसे सिगार पीने से पहले उन्हें काफी तकलीफ हुई। इतना ही नहीं वह सेट पर चिल्लाने भी लगी थीं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी सिगार पीने की कोशिश कर रही हैं।

लेकिन ये उनसे हो नहीं पाता है और सिगार उनके ऊपर ही गिर जाता है। जिसके बाद वह काफी डरी हुई दिखाई देती हैं। उर्वशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मैं चिल्ला रही थी कि मुझे सिगार पीना नहीं आता है। इसे कैसे पिया जाता है। नॅान स्मोकर के लिए ये काफी मुश्किल है। धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी तेजी से देखा जा रहा है। आप भी देखिए
View this post on InstagramA post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on


Click it and Unblock the Notifications