''मैं कभी भी ऋतिक को मना नहीं कर सकती''
उर्वशी रौतेला ने कहा कि मैं कभी भी ऋतिक को किसी भी काम के लिए मना नहीं कर सकती।
फिल्म काबिल में सारा ज़माना गाने पर आइटम नंबर करने वालीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के डांस की काफी तारीफ हुई है। उर्वशी ने इस गाने में डांस करने की बात पर कहा कि उन्होंने कहा कि ये गाना मैंने इसलिए किया क्योंकि मुंझे इसके लिे ऋतिक ने अप्रोच किया। उर्वशी ने कहा कि मैं कभी भी ऋतिक को किसी भी काम के लिए मना नहीं कर सकती।

उर्वशी ने कहा कि अब वो अगले प्रोजेक्ट की तलाश कर रही हैं और हर तरह की फिल्में करना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अब नए प्रोजेक्ट की तलाश में हूं और एक्साइटिंग फिल्में करना चाहती हैं।
जब ऋषि कपूर को पीटने घर पहुंच गए थे संजय दत्त.. यहां जानें क्यों!...
आपको बता दें कि साल 2015 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं मॉडल-अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने बॉलीवुड करियर का सारा श्रेय मॉडलिंग को देती हैं।
उर्वशी फिल्म 'ग्रेट ग्रांड मस्ती', 'सनम रे' और 'सिंग साब द ग्रेट' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कि मॉडलिंग से मुझमें बेहद आत्मविश्वास आया। मैं आज जो हूं, मॉडलिंग ने ही मुझे बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications











