'सारा ज़माना' देखकर सनी लियोन का कुछ ऐसा है रिएक्शन
सनी लियोन ने उर्वशी रौतेला की 'सारा ज़माना' गाने के लिए तारीफ की है। ये गाना ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के लिए रिक्रिएट किया गया है।
उर्वशी रौतेला के नए गाने 'सारा ज़माना' को काफी तारीफें मिल रही हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने उर्वशी की इस गाने को लेकर जमकर तारीफ की है। सनी का कहना है कि उर्वशी इस गाने में काफी कमाल की लगी हैं। बता दें कि ये गाना ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म 'काबिल' के लिए रिक्रिएट किया गया है।

सनी लियोन ने कहा ''मैंने ये गाना देखा है जिसमें उर्वशी काफी अच्छी लग रही हैं। पहले वाला और नया वाला गाना दोनों की पूरी तरह से अलग हैं। उर्वशी काफी अच्छी लड़की हैं और मैं उनकी तरक्की की कामना करती हूं।''
संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती'.. सेट पर हुआ हादसा.. एक की मौत
आपको बता दें कि इसका ऑरिजनल गाना 'याराना' फिल्म का है। इसी गाने को काबिल के लिए रिक्रिएट किया है जिसमें उर्वशी ने डांस किया है। वहीं सनी लियोन ने भी शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के लिए रिक्रिएट किए गए गाने 'लैला मैं लैला' में डांस किया है।


Click it and Unblock the Notifications